हिन्दू धर्म शास्त्रों में हर घड़ी और वार का विशेष विधान दिया गया है। पचांग के मुताबिक किसी भी कार्य का शुभारंभ करने से पहले तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण को देखना बेहद जरूरी है। इसी से शुभ लग्न और मुहूर्त का पता लग जाता है। ज्योतिष विज्ञान में वार, तिथि, माह, लग्न और मुहूर्त से ही फलादेश की गणनाएं की जाती हैं। हिन्दू विधान में मंगलवार का दिन विशेष माना जाता है। आखिर क्या विशेषताएं हैं जो इस दिन को खास बनाती हैं। हम आपके सामने ऐसे 10 रोचक बातें लेकर आयें हैः- 1. मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन है। मंगलवार की प्रकृति उग्र होती है। ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और इनका वार भी मंगल ही है। अगर आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी है तो भाई, मित्र और रिश्तेदारों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आपको उच्च पद भी प्राप्त होगा। जो भी मंगलवार को हनुमानजी की पूजा और व्रत करते हैं उन्हें कभी भी शनि का डर नहीं रहता है। 2. स्कंदपुराण में मंगल की उत्पत्ति का विवरण मिलता है कि भगवान विष्णु के पसीने की बूंद से धरती द्वारा यह ग्रह अस्तित्व में...