पौराणिक कथाओं में राहु के पिता का नाम विप्रचित्त और माता का नाम सिंहिका बताया गया है। दैत्य पुत्र अपनी माता के नाम से सौंहिकेय भी कहलाता था। इस दैत्य पुत्र की चार भुजाएं और एक पूंछ भी थी। समुद्र मंथन के बाद निकले अमृत की वजह और भगवान विष्णु की माया का प्रसंग आप सभी को मालूम ही होगा। अमृत पान के लिए राहु ने दैत्य से देवता का छद्म वेश धारण कर लिया और देवताओं की पंक्ति में जा बैठा। उसने कुछ अमृत भी लिया लेकिन सूर्य और चन्द्रमा ने उसका भेद उजागर कर दिया। विष्णु ने उसी वक्त उसके शरीर से मस्तक को सुदर्शन चक्र से अलग कर दिया और उसकी भुजाएं भी काट डाली। अमृत पान की वजह से वह मारा तो नहीं गया लेकिन उस समय से ही स्वर्भानु अमर हो गया और तारा मंडल में विशेष स्थान पा कर विश्व विख्यात हो गया। उसके शीश और धड़ दोनों ही जीवित माने जाते हैं। इसका सिर राहु कहलाया और धड़ को केतु के रूप में जाना जाता है। नवग्रहों के रूप में राहु-केतु की स्थापना कैसे हुई ? पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से राहु का मस्तक काटा तो राहु का सिर वहीं रह गया और उसका धड़ गौतमी नदी के पास आकर गिर गया। अमृत...
हमारे शरीर में सभी नौ ग्रहों के तत्व मौजूद रहते हैं। ग्रह और देव में फर्क भी होता है, लेकिन देवी या देवता ग्रहों के गृहपति माने गये हैं। इसीलिए प्राचीन काल में सभी के कार्य नियुक्त कर दिये गये थे। हम आपको बताते हैं पौराणिक कथाओं में नवग्रहों को किस प्रकार की शक्तियां या पद प्रदान किये गये हैं। शास्त्रों के मुताबिक मान्यता है कि सूर्य राजा, बुध मंत्री, मंगल सेनापति, शनि न्यायाधीश और राहु-केतु प्रशासक हैं। इसी प्रकार गुरू अच्छे मार्ग के प्रदर्शक, चंद्र माता और मन का प्रदर्शक, शुक्र है- पति के लिए पत्नी और पत्नी के लिए पति तथा वीर्य बल। जब समाज में कोई व्यक्ति अपराध करता है तो शनि के आदेश के आधार पर ही राहु और केतु उसे दंड देने के लिए सक्रिय हो जाते हैं।