आज के ब्लॉग में हम सबसे पहले बात करने जा रहें है, महाभारत के प्रमुख पात्र शिखंडी की। हम सभी को मालूम है कि महाभारत के सबसे रोचक प्रसंग में से एक है शिखण्डिनी का जन्म है जो कि एक स्त्री के रूप में हुआ था। महाराजा द्रुपद की पुत्री जिसका मकसद सिर्फ और सिर्फ भीष्म का वध करना था। पहले जन्म की अम्बा जो कि पुनर्जन्म में भी प्रतिशोध की आग से जल रही थी, एक स्त्री के रूप में पैदा हुई। भगवान शिव से मिले वरदान का ही प्रताप था कि वह स्त्री, बाद में पुरूष बनने लगी और जिसकी वजह से ही इच्छा मृत्यु प्राप्त भीष्म का वध हो सका और महाभारत पांडवों के पक्ष में रहा। ग्रन्थों में पुरूष बने शिखंडी की पत्नी का भी जिक्र मिलता है। दुनिया में तमाम लोग इस प्रसंग को सिर्फ कोरी कल्पना ही मानते हैं लेकिन अगर आप हमारे इस वीडियो को आगे देखेंगे तो आप को भी यकीन हो जायेगा कि यह प्रसंग कोई कोरी कल्पना नहीं बल्कि नियति का एक ऐसा सच है जिससे कई लोग आज भी जुड़े हैं। आस्ट्रेलियाई ब्लॉक बस्टर फिल्म प्रीडेस्टीनेशन को देख कर ऐसा लगता है कि जैसे शिखंडी के चरित्र को ही दर्शाया गया है। एक स्त्री के रूप में पैदा लड़की एक दुर्लभ ब...