रक्षा बंधन हर
साल धूम-धाम से मनाया जाता है। भाई-बहन के पवित्र प्रेम को गहरा बनाने के लिए
रक्षा बंधन के दिन इन शुभ मुहूर्तों में राखी बांधते वक्त थोड़े से उपाय आपकी
मनोकामना पूरी करेंगे।
राखी कौन से हाथ
में बांधी जाती है
राखी बांधते समय
भाई को पूर्व दिशा बैठना चाहिए और बहन को पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके बैठना
चाहिए। ऐसा करने से आपकी राखी को देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। राखी बांधते
समय भाइयों के सिर पर रुमाल या कोई साफ कपड़ा रखना चाहिए। बहन भाई को चंदन और रोली
का तिलक लगाएं और दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बांधे ।
राखी बांधते समय कौन सा मंत्र बोलें
ॐ एन बद्धो बलि
राजा, दानवेन्द्रो महाबली
तेन त्वा
मनुबधनानि रक्षे माचल माचल।।
इस मंत्र का अर्थ है कि अर्थात् जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली दानवेन्द्र राजा बलि को बांधा गया था, उसी रक्षाबंधन के पवित्र सूत्र को मैं तुम्हें बांधती हूं, जो तुम्हारी रक्षा करेगा।
रक्षाबंधन का
त्योहार है खास
इन मंत्रों को बोलने से ईश्वरीय कृपा बरसती है। मां लक्ष्मी ने राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधकर धर्म भाई बनाया था। ऐसा वर्णन पुराणों में मिलता है। तब से यह त्योहार भाई बहन के त्योहार के रूप में मनाया जाने लगा है। इस दिन भाईयों को बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेना चाहिए तो बहनों को अपने भाई की लंबी उम्र की कामना ईश्वर से करनी चाहिए।
राखी बांधने के बाद बहनें, मिठाई से भाई का मुंह मीठा कराएं, इससे आपके रिश्ते में भी मिठास बनी रहेगी। साथ भाई अपनी प्यारी बहन को यथाशक्ति कुछ उपहार देकर उसके सुखी जीवन की कामना करें।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें