सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ज्योतिष एक विज्ञान है और इसी विज्ञान से जुड़ा रहता है हमारा भूत, भविष्य और वर्तमान। एक डॉक्टर आप को सिर्फ दवाई देकर शारीरिक कष्टों से मुक्ति दे सकता है लेकिन जीवन के कई ऐसे पहलू होते हैं जिन्हें ज्योतिष समाधान की जरूरत अवश्य होती है, तो इस ब्लॉग के माध्यम से आज कुछ ऐसे ही उपाय-समाधान आपको हम बताने जा रहें हैं, जिसको करने के बाद आप की मनोकामना जरूर पूरी होगी।

सभी जानना चाहेंगे कि जीवन में सफलता कैसे अर्जित करें। मतलब की लाख कोशिशों के बाद हम पढाई और अच्छी नौकरी पाने में कहीं न कहीं असफल हो जाते है तो अगरकुछ छोटी सी चूकों को दूर कर दिया जाय तो सफलता आपके कदम चुमेंगी।इसके लिए आपको सरल और अचूक ज्योतिषीय उपाय करने होंगे जो आपको सफलता जरूर दिलायेंगे।

गणपति जी दूर करेंगे नकारात्मकता

घर के मुख्य द्वार पर अंदर और बाहर की दीवार पर गणपति जी की तस्वीर लगाएं। दोनों ही तस्वीर को ऐसे लगाएं की दीवार के आर-पार गणपति जी की पीठ आपस में सटी हो। याद रखें गणपति जी कि घर में  कितनी भी तस्वीर लगाएं, लेकिन पूजा एक ही की करें। मुख्यद्वार पर गणपति जी के होने से बाहर की नकारात्मकता अंदर नहीं आती और अंदर से बाहर निकलने वाले परिजन के साथ गणपति जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। हम सकारात्मक होकर सोचते हैं तो सफल अवश्य होते हैं।

तुलसी लगाएं, सफलता पाए

तन और मन दोनों की नेगेटिविटी को दूर करने के लिए तुलसी का पौधा आपकी मदद करेगा। इसके लिए आप अपने घर के छत या बालकनी में तुलसी का पौधे अवश्य लगाएं। शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाएं। इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा बरसती रहेगी।

मंत्र है सफलता की कुंजी

घर में जहां आपने तुलसी लगाई हैं उस पर रोज सुबह-शाम जल चढ़ाएं और शाम को घी का दीपक जलाते समय “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें।

दायें पैर में छिपी है सफलता

आप घर से जब भी बाहर जाये, अपना पहला पैर दाया निकाले,ऐसा करने से सफलता सुनिश्चित मिलती है।

शमी का पत्ता दिलायेगा इंटरव्यू में कामयाबी

अगर किस इंटरव्यू में जा रहे हैं तो  घर से निकलते समय अपने साथ शमी के वृक्ष की कुछ पत्तियां ले जाये और ऑफिस के मेन गेट पर दायें किनारे रख दें और शिव भगवान का स्मरण करते हुए काम बन जाने की प्राथर्ना करें।

दही-चीनी जरूर खाएँ

ये पुराना लेकिन बहुत ही अचूक उपाय है अगर घर से बाहर जा रहे हैं नौकरी या परीक्षा के लिए तो दही-चीनी जरूर खाएँ । ऐसा करने से जिस काम के लिए आप निकल रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी।



दुर्गाशप्तसती में मां दुर्गा का यह मंत्र आपको सदैव उन्नति दिलवायेगा-

सर्वबाधा विनिर्मुक्तों, धन-धान्य सुतावंति, मनुष्य मत प्रसादेन, भविष्यति न संशय:

अर्थात हे देवी मां मेरी हर कामना को पूरी करें और सभी तरह की बाधाओं को दूर करते हुए हमे धन-धान्य और संतति से पूर्ण करें।

सफलता और असफलता ईश्वर के इस रचना से ही जुड़े हुए हैं। आपको बताये गये ये उपाय छोटे जरूर लग रहें होगे लेकिन बहुत ही कारगर है। नियति भी खुद पर भरोसा रखने वाले का साथ देती है, ज्योतिष सिर्फ उस विश्वास में उत्प्रेरक की तरह सिद्ध होता है। हमें उम्मीद है कि ईश्वर आपके सभी कार्यों को पूर्ण अवश्य करेगा।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौ ग्रह की मान्यता के साथ जानें उनके पद-कार्य का अंतर

हमारे शरीर में सभी नौ ग्रहों के तत्व मौजूद रहते हैं। ग्रह और देव में फर्क भी होता है, लेकिन देवी या देवता ग्रहों के गृहपति माने गये हैं। इसीलिए प्राचीन काल में सभी के कार्य नियुक्त कर दिये गये थे। हम आपको बताते हैं पौराणिक कथाओं में नवग्रहों को किस प्रकार की शक्तियां या पद प्रदान किये गये हैं।  शास्त्रों के मुताबिक मान्यता है कि सूर्य राजा, बुध मंत्री, मंगल सेनापति, शनि न्यायाधीश और राहु-केतु प्रशासक हैं। इसी प्रकार गुरू अच्छे मार्ग के प्रदर्शक, चंद्र माता और मन का प्रदर्शक, शुक्र है- पति के लिए पत्नी और पत्नी के लिए पति तथा वीर्य बल।  जब समाज में कोई व्यक्ति अपराध करता है तो शनि के आदेश के आधार पर ही राहु और केतु उसे दंड देने के लिए सक्रिय हो जाते हैं।

रोज रहता है राहु काल, अशुभ घड़ी को दूर कर देगा चमत्कारी मंत्र

राहु काल जिसे राहुकालम भी कहते हैं, एक ऐसा समय जिसमें कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। ज्योतिष विज्ञान में राहु काल के समय के लिए गणनाएं कि जाती हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि साल के 365 दिन, हफ्ते के सातों दिन और दिन के 24 घंटों में राहु अपनी चाल चलता है। भारतीय ज्योतिष में नौ ग्रहों की मान्यता है। ये ग्रह हैं सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र, मंगल, गुरू, शनि, राहु और केतु। हिन्दू धर्म शास्त्रों के मुताबिक राहु, राक्षसी सांप का मुखिया है जो कि सूर्य और चंद्रमा को निगलते हुए ग्रहण का कारण बनता है। राहु तमस असुर है जिसका कोई सर नहीं है। आठ घोड़ों के रथ पर राहु सवार रहता है। शनि से भी घातक है राहु का प्रकोप राहु का प्रकोप शनि   से भी खराब माना जाता है। राहु की खराब दशा जब किसी पर पड़ती है तो व्यक्ति की बुद्धि और विवेक दोनों का नाश होने लगता है। ज्योतिष के अनुसार बुद्धि-विवेक नाशक राहु ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर सबसे अधिक पड़ता है। राहु ग्रह के साथ सबसे बुरी बात ये है कि न चाहते हुए भी व्यक्ति बुरे काम करने के लिए बाध्य हो जाता है। हिन्दू विधान के अनुसार राहु काल अशुभ माना ...

राहु की नवग्रह में स्थापना का रहस्य और राहु के सारे नाम को जनिए

पौराणिक कथाओं में राहु के पिता का नाम विप्रचित्त और माता का नाम सिंहिका बताया गया है। दैत्य पुत्र अपनी माता के नाम से सौंहिकेय भी कहलाता था। इस दैत्य पुत्र की चार भुजाएं और एक पूंछ भी थी। समुद्र मंथन के बाद निकले अमृत की वजह और भगवान विष्णु की माया का प्रसंग आप सभी को मालूम ही होगा। अमृत पान के लिए राहु ने दैत्य से देवता का छद्म वेश धारण कर लिया और देवताओं की पंक्ति में जा बैठा। उसने कुछ अमृत भी लिया लेकिन सूर्य और चन्द्रमा ने उसका भेद उजागर कर दिया। विष्णु ने उसी वक्त उसके शरीर से मस्तक को सुदर्शन चक्र से अलग कर दिया और उसकी भुजाएं भी काट डाली। अमृत पान की वजह से वह मारा तो नहीं गया लेकिन उस समय से ही स्वर्भानु अमर हो गया और तारा मंडल में विशेष स्थान पा कर विश्व विख्यात हो गया। उसके शीश और धड़ दोनों ही जीवित माने जाते हैं। इसका सिर राहु कहलाया और धड़ को केतु के रूप में जाना जाता है। नवग्रहों के रूप में राहु-केतु की स्थापना कैसे हुई ? पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से राहु का मस्तक काटा तो राहु का सिर वहीं रह गया और उसका धड़ गौतमी नदी के पास आकर गिर गया। अमृत...