ज्योतिष एक विज्ञान है और इसी विज्ञान से जुड़ा रहता है हमारा भूत, भविष्य और वर्तमान। एक डॉक्टर आप को सिर्फ दवाई देकर शारीरिक कष्टों से मुक्ति दे सकता है लेकिन जीवन के कई ऐसे पहलू होते हैं जिन्हें ज्योतिष समाधान की जरूरत अवश्य होती है, तो इस ब्लॉग के माध्यम से आज कुछ ऐसे ही उपाय-समाधान आपको हम बताने जा रहें हैं, जिसको करने के बाद आप की मनोकामना जरूर पूरी होगी।
सभी जानना चाहेंगे कि जीवन में सफलता
कैसे अर्जित करें। मतलब की लाख कोशिशों के बाद हम पढाई और अच्छी नौकरी पाने में
कहीं न कहीं असफल हो जाते है तो अगरकुछ छोटी सी चूकों को दूर कर दिया जाय तो सफलता
आपके कदम चुमेंगी।इसके लिए आपको सरल और अचूक ज्योतिषीय उपाय करने होंगे जो आपको
सफलता जरूर दिलायेंगे।
गणपति जी दूर करेंगे नकारात्मकता
घर के मुख्य द्वार पर अंदर और बाहर की दीवार पर गणपति जी की तस्वीर लगाएं। दोनों ही तस्वीर को ऐसे लगाएं की दीवार के आर-पार गणपति जी की पीठ आपस में सटी हो। याद रखें गणपति जी कि घर में कितनी भी तस्वीर लगाएं, लेकिन पूजा एक ही की करें। मुख्यद्वार पर गणपति जी के होने से बाहर की नकारात्मकता अंदर नहीं आती और अंदर से बाहर निकलने वाले परिजन के साथ गणपति जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। हम सकारात्मक होकर सोचते हैं तो सफल अवश्य होते हैं।
तुलसी लगाएं, सफलता पाए
तन और मन दोनों की नेगेटिविटी को दूर करने के लिए तुलसी का पौधा आपकी मदद करेगा। इसके लिए आप अपने घर के छत या बालकनी में तुलसी का पौधे अवश्य लगाएं। शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाएं। इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा बरसती रहेगी।
मंत्र है सफलता की कुंजी
घर में जहां आपने तुलसी लगाई हैं उस पर रोज सुबह-शाम जल चढ़ाएं और शाम को घी का दीपक जलाते समय “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें।
दायें पैर में छिपी है सफलता
आप घर से जब भी बाहर जाये, अपना पहला पैर दांया निकाले,ऐसा करने से सफलता सुनिश्चित मिलती है।
अगर किस इंटरव्यू में जा रहे हैं तो घर से निकलते समय अपने साथ शमी के वृक्ष की कुछ पत्तियां ले जाये और ऑफिस के मेन गेट पर दायें किनारे रख दें और शिव भगवान का स्मरण करते हुए काम बन जाने की प्राथर्ना करें।
दही-चीनी जरूर खाएँ
ये पुराना लेकिन बहुत ही अचूक उपाय है अगर घर से बाहर जा रहे हैं नौकरी या परीक्षा के लिए तो दही-चीनी जरूर खाएँ । ऐसा करने से जिस काम के लिए आप निकल रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी।
दुर्गाशप्तसती में मां दुर्गा का यह
मंत्र आपको सदैव उन्नति दिलवायेगा-
सर्वबाधा विनिर्मुक्तों, धन-धान्य
सुतावंति, मनुष्य मत प्रसादेन, भविष्यति न संशय:
अर्थात हे देवी मां मेरी हर कामना को
पूरी करें और सभी तरह की बाधाओं को दूर करते हुए हमे धन-धान्य और संतति से पूर्ण
करें।
सफलता और
असफलता ईश्वर के इस रचना से ही जुड़े हुए हैं। आपको बताये गये ये उपाय
छोटे जरूर लग रहें होगे लेकिन बहुत ही कारगर है। नियति भी खुद पर भरोसा रखने वाले
का साथ देती है, ज्योतिष सिर्फ उस विश्वास में उत्प्रेरक की तरह सिद्ध होता है। हमें
उम्मीद है कि ईश्वर आपके सभी कार्यों को पूर्ण अवश्य करेगा।




Good knowledge
जवाब देंहटाएं